ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

तकनीक और पुलिस की सक्रियता से लौट रही लोगों की खोई खुशी"

Ravindr kumar rana 31 May 2026, 03:15 PM 304 views
तकनीक और पुलिस की सक्रियता से लौट रही लोगों की खोई खुशी"
CEIR पोर्टल बना आम जनता का भरोसेमंद साथी
हजारीबाग पुलिस आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोनों की खोजबीन कर उन्हें बरामद किया गया। बरामद किए गए मोबाइल फोन को बड़ा बाजार थाना पुलिस द्वारा विधिवत सत्यापन के उपरांत उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपने मोबाइल खो जाने के कारण परेशान लोगों को जब उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में आमजन CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल को ब्लॉक करने के साथ-साथ उसकी ट्रैकिंग भी की जाती है, जिससे मोबाइल बरामद होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हजारीबाग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस पहल से आम नागरिकों में विश्वास और मजबूत हुआ है तथा लोगों ने हजारीबाग पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।