ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

लोहसिंघना पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम हुआ मोबाइल मालिक को किया सुपुर्द

Ravindr kumar rana 30 May 2026, 10:56 AM 252 views
लोहसिंघना पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम हुआ मोबाइल मालिक को किया सुपुर्द
CEIR पोर्टल बना आम लोगों की उम्मीद, गुम मोबाइल पहुंच रहा मालिक तक।
गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने पर खिले चेहरे, लोहसिंघना पुलिस ने लौटाई मुस्कान हजारीबाग, 30 मई 2026: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज रिक्वेस्ट आईडी संख्या 202603070130271691 के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोहसिंघना थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी विजय बहादुर गुप्ता, निवासी नियर विशाल मेगा मार्ट, नूरा, हजारीबाग को सुपुर्द कर दिया। मोबाइल प्राप्त होने पर विजय बहादुर गुप्ता ने हजारीबाग पुलिस एवं लोहसिंघना थाना की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल रही है तथा पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो रहा है।