ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई

Ravindr kumar rana 17 Sep 2026, 01:02 AM 29 views
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई
न्याय की मांग को लेकर समाजसेवी ने उठाई आवाज
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज, समाजसेवी अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत एक आदिवासी नर्स से कथित गलत व्यवहार के मामले में करीब 10 दिनों के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के अनुसार, ब्लड बैंक में कार्यरत असिस्टेंट हेड खेरी पर उसके साथ कथित रूप से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता मामले में कार्रवाई की मांग कर रही थी। बताया गया कि समाजसेवी अभिषेक कुमार ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सहयोग किया। उनकी पहल के बाद गुरुवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। समाजसेवी अभिषेक कुमार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कर जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला, विशेषकर आदिवासी महिला के साथ अन्याय होता है तो समाज के लोगों को उसके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने पीड़िता को न्याय मिलने तक हरसंभव सहयोग जारी रखने की बात कही। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। जारीकर्ता: समाजसेवी अभिषेक कुमार, हजारीबाग