⚡ब्रेकिंग
हजारीबाग में चोरों का आतंक! रवि नगर में कमल वर्मा के घर लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर दनुआ घाटी में मौत का तांडव: अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रही सवारी गाड़ी को ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत, 17 घायल बिंगलात-पंचड़ा नदी में बालू का कथित अवैध कारोबार! दिनदहाड़े ट्रैक्टरों से ढुलाई के आरोप, प्रशासन की निगरानी पर सवाल जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत अवैध स्टोन क्रशरों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 9 क्रशर सील! आदिवासी नेता विक्की कुमार धान को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप! हजारीबाग में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक और एक टोटो बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई
झारखंड ⚡ BREAKING

अवैध स्टोन क्रशरों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 9 क्रशर सील!

Ravindr kumar rana 20 Sep 2026, 01:01 PM 23 views
मेरू-सिलवार से सरैया तक चला अभियान, संचालकों पर FIR की तैयारी; गिट्टी लदा ट्रक भी जब्त
हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 9 क्रशर सील मेरू, सिलवार और सरैया में कार्रवाई; संचालकों पर प्राथमिकी की तैयारी, गिट्टी लदा ट्रक भी जब्त हजारीबाग। जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर और पदमा प्रखंड क्षेत्र में कुल 9 अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान गिट्टी लदा एक ट्रक भी जब्त किया गया। संबंधित क्रशर संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर सहायक समाहर्ता पूर्वा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने अवैध स्टोन क्रशरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सदर प्रखंड के मेरू में छह अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया। वहीं सिलवार में एक अवैध स्टोन क्रशर पर भी प्रशासन ने सीलिंग की कार्रवाई की। इसी तरह पदमा प्रखंड के सरैया क्षेत्र में दो अवैध स्टोन क्रशरों को सील किया गया। इस तरह प्रशासन की कार्रवाई में कुल 9 स्टोन क्रशरों पर सीलिंग की गई। मेरू में CTO की वैधता एक्सपायर मिली जांच के दौरान मेरू क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों से संबंधित CTO (Consent to Operate) की वैधता समाप्त/एक्सपायर पाई गई। प्रशासन द्वारा इस मामले में भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पदमा क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया गया है। प्रशासन ने अवैध खनन, अवैध स्टोन क्रशर संचालन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। अवैध खनन पर लगातार होगी कार्रवाई उपायुक्त हेमन्त सती ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशरों, अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।