ब्रेकिंग
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान अज्ञात शव, हजारीबाग में सनसनी; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस महीने की शादी, 4 साल का प्रेम! चचेरे भाई के साथ जाने की कोशिश पर गांव में मचा हड़कंप सरकारी जमीन पर गरजा बुलडोजर, कटकमदाग प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; भू-माफियाओं में मचा हड़कंप दाखिल-खारिज में लापरवाही पड़ी भारी, चंदवारा CO पर ₹75 हजार का जुर्माना मैथन से लौट रही चलकुसा थाना पुलिस की बोलेरो ट्रेलर से टकराई, जवान राम लखन यादव की मौत; तीन पुलिसकर्मी गंभीर सड़क हादसे पर बड़ा फैसला! ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज इलाज पहले... बिल बाद में! हजारीबाग में 'मौत की सुरंग' से अवैध कोयले का खेल! संकरी सुरंगों से जान जोखिम में डालकर निकल रहे ट्रैक्टर, वायरल वीडियो ने उठाए कई गंभीर सवाल हिमांशु हत्याकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए
झारखंड ⚡ BREAKING

चतरा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला के गले से 18 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार

Ravindr kumar rana 22 Jun 2026, 09:16 AM 7 views
चतरा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, महिला के गले से 18 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार
घड़ा खरीदने गई महिला बनी अपराधियों का निशाना, 1.80 लाख की सोने की चेन लेकर फरार हुए दो युवक; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
चतरा शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के खैनी गोला स्थित कुम्हार टोली में दिनदहाड़े एक महिला के गले से करीब 18 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट लेने की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दो अपराधी मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुदरी बाजार रामनगर निवासी ममता गुप्ता अपने घर के लिए घड़ा खरीदने कुम्हार टोली पहुंची थीं। वह एक कुम्हार के घर पर सामान देख रही थीं, तभी एक युवक वहां पहुंचा और किसी व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने लगा। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ मिनटों बाद दोबारा लौटकर आया और मौका मिलते ही महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा करने लगीं। लेकिन बाहर पहले से बाइक स्टार्ट कर उसका एक साथी खड़ा था। आरोपी भागकर बाइक पर बैठ गया और दोनों अपराधी तेज रफ्तार से फरार हो गए। देखते ही देखते बदमाश लोगों की आंखों से ओझल हो गए। पीड़िता के अनुसार छीनी गई सोने की चेन का वजन लगभग 18 ग्राम था, जिसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद उन्होंने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। शहर में बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाएं दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और रिहायशी इलाकों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो आम लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। CCTV फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से शहर में नियमित गश्ती बढ़ाने और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।