ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

रविदास महासभा चुनाव पर बढ़ा विवाद: 26 जुलाई का कथित चुनाव असंवैधानिक, संविधान सम्मत चुनाव ही होगा – बिनोद कुमार

Ravindr kumar rana 29 Jul 2026, 04:18 AM 41 views
रविदास महासभा चुनाव पर बढ़ा विवाद: 26 जुलाई का कथित चुनाव असंवैधानिक, संविधान सम्मत चुनाव ही होगा – बिनोद कुमार
जिला अध्यक्ष बोले— अफवाहों से रहें सावधान, 2 अगस्त की बैठक में तय होगी चुनाव की अंतिम तिथि; वैधानिक प्रक्रिया से ही बनेगी नई जिला कमेटी
रविदास महासभा चुनाव पर विवाद गहराया, 26 जुलाई का कथित चुनाव असंवैधानिक: जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार जन दृष्टि न्यूज़ 24 | हजारीबाग रविदास महासभा, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार ने 26 जुलाई 2026 को कराए गए कथित जिला चुनाव को पूरी तरह असंवैधानिक, अवैध और संगठन के संविधान के विपरीत करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिला रविदास महासभा की चुनाव प्रक्रिया संविधान के अनुरूप जारी है और बहुत जल्द वैधानिक प्रक्रिया के तहत नई जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिनोद कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से "रविदास महासभा पुनर्गठन समिति" नामक एक समूह द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि वर्तमान जिला कमेटी चुनाव कराने से बच रही है। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि वर्तमान कमेटी लगातार संगठन के संविधान के अनुसार चुनाव कराने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को कुछ लोगों ने प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदों पर चुनाव कराने का दावा किया। इस तथाकथित चुनाव की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। जिला अध्यक्ष ने इस पूरी प्रक्रिया को संगठन के संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि इसे किसी भी स्थिति में रविदास महासभा, हजारीबाग का अधिकृत चुनाव नहीं माना जा सकता। बिनोद कुमार ने दावा किया कि इस कथित चुनाव में समाज के कई लोग यह समझकर शामिल हुए कि यह जिला रविदास महासभा द्वारा आयोजित अधिकृत चुनाव है, जबकि वास्तविकता इससे अलग थी। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को सही जानकारी होती, तो वे इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनते। इसलिए समाज के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार, अफवाह या भ्रम में न आएं और केवल जिला रविदास महासभा द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि रविदास महासभा वर्षों से समाज की एकता, संगठन और सामाजिक हितों के लिए कार्य करती रही है। किसी भी व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन चुनाव केवल महासभा के संविधान और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही होना चाहिए। यदि अलग-अलग समूह अपनी सुविधा के अनुसार जिला कमेटी घोषित करने लगेंगे तो इससे समाज में भ्रम फैलेगा और संगठन की गरिमा प्रभावित होगी। जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 2 अगस्त 2026 को सभी प्रखंड अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं जिला मुख्यालय में निवास करने वाले प्रमुख लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव की अंतिम तिथि तय की जाएगी तथा महासभा के संविधान के अनुरूप निष्पक्ष और वैधानिक चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसी प्रक्रिया से गठित जिला कमेटी को ही आधिकारिक एवं स्थायी जिला कमेटी माना जाएगा। अंत में बिनोद कुमार ने स्पष्ट किया कि वर्तमान जिला कमेटी 26 जुलाई को कराए गए कथित चुनाव को असंवैधानिक, झूठा और अवैध मानती है तथा समाज के सभी लोगों से संगठन की एकता बनाए रखने और 2 अगस्त की बैठक में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।