ब्रेकिंग
हजारीबाग में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 17 बाइक और एक टोटो बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची
झारखंड ⚡ BREAKING

हिमांशु हत्याकांड पर सरकार का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए

Ravindr kumar rana 01 Jul 2026, 01:32 AM 28 views
अपराध पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सख्त संदेश, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
रांची/जमशेदपुर | जन दृष्टि न्यूज़ 24 जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडे तथा सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में अपराध और कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसी के तहत चाईबासा आयुक्त और रांची ADG को जमशेदपुर में कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कोल्हान DIG को भी जमशेदपुर में रहकर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के जीरो टॉलरेंस रुख का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।