ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Ravindr kumar rana 13 Aug 2026, 04:44 AM 30 views
हजारीबाग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार
15 ग्राम ब्राउन शुगर और 350 ग्राम गांजा बरामद, सप्लायर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
हजारीबाग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पदमा ओपी क्षेत्र के गारु करुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास पुलिस ने छापेमारी कर 15 ग्राम ब्राउन शुगर और 350 ग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और होंडा सिटी कार भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गारु करुहा रेलवे ओवरब्रिज के पास मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान चतरा जिले के मयुरहंड थाना क्षेत्र के ढोड़ी गांव निवासी करीब 30 वर्षीय लखिन्द्र कुमार डांगी को 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, चौपारण थाना क्षेत्र के मेलकाना गांव निवासी करीब 21 वर्षीय विशाल कुमार यादव को 350 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार लखिन्द्र कुमार डांगी ने बताया कि उसने उक्त ब्राउन शुगर सुरेन्द्र डांगी, पिता श्यामलाल डांगी, निवासी ढोड़ी, थाना मयुरहंड, जिला चतरा से खरीदा था। पुलिस ने सुरेन्द्र डांगी को भी मामले में आरोपी बनाया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई इस मामले में बरही-पदमा थाना कांड संख्या 279/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में बरही एसडीपीओ के अलावा बरही अंचल के पुलिस निरीक्षक, पदमा ओपी प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश ब्राउन शुगर और गांजा की बरामदगी के बाद पुलिस अब केवल गिरफ्तार आरोपियों तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि मादक पदार्थों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल पुलिस की नजर फरार आरोपी सुरेन्द्र डांगी पर है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री पर एक और बड़ा प्रहार माना जा रहा है।