ब्रेकिंग
आदिवासी नर्स के मामले में 10 दिन बाद FIR, अभिषेक कुमार की पहल के बाद हुई कार्रवाई वार्ड 08-09 में करोड़ों की विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल लाई रंग, जर्जर ग्रामीण सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू 24 घंटे बाद NDRF ने खोज निकाला टिंकू का शव, शिवानी नदी में बहने से हुई थी मौत हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, आधे घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस हजारीबाग में छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार; सोने के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क से उतरी, बाउंड्री से टकराकर पलटने से बची खास महल की जमीन पर चला बुलडोजर, लिट्टी दरबार के पास अवैध होटल ध्वस्त
झारखंड ⚡ BREAKING

चतरा में अपहरण कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, 5 अपराधी गिरफ्तार

Ravindr kumar rana 20 Jun 2026, 09:38 AM 126 views
चतरा में अपहरण कांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, 5 अपराधी गिरफ्तार
एमसीसी उग्रवादी बनकर किया था अपहरण, एक लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के पास से हथियार और लूटे गए मोबाइल बरामद
चतरा में पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत 6 ग्रामीणों को सुरक्षित छुड़ाया चतरा, प्रतिनिधि। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित हडगड़ी जंगल में छह ग्रामीणों के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी अपहृत ग्रामीणों को सकुशल मुक्त करा लिया है, जबकि घटना में शामिल छह अपराधियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत का माहौल खत्म हुआ है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने खुद को एमसीसी उग्रवादी बताकर हथियारों के बल पर छह ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। अपहृतों की रिहाई के बदले अपराधियों ने परिजनों से एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जंगल में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ विशेष टीम ने हडगड़ी जंगल में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस के बढ़ते दबाव और घेराबंदी को देखते हुए अपराधी अपहृत ग्रामीणों को छोड़कर जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू समेत अन्य अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से: तीन देशी बंदूक एक पिस्टलनुमा लाइटर एक गुप्ती तीन लूटे गए मोबाइल फोन एक अन्य मोबाइल घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है। एक आरोपी अब भी फरार पुलिस के अनुसार गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सफल कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि चतरा पुलिस संगठित अपराध और फिरौती के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और साहसिक अभियान की सराहना की है।